Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai- भारत की जनसंख्या कितनी है? : हम जानते है, कि हमारा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्वभर में 7वां स्थान पर है; जो अपने आप में काफी बड़ा हैं। ऐसे में हमारे दिमाग में एक सवाल आता है, कि आखिर इतने बड़े क्षेत्रफल वाले देश में आबदी कितनी होगी?
अगर आपके मन में भी कुछ इस तरह का प्रश्न है, या फिर कहे तो आप भी अगर जानना चाहते है, कि आखिर वर्तमान 2023 में हमारे देश की जनसंख्या कितनी है? तो निश्चित रूप से आज का यह आर्टिकल आपके लिए हैं।
क्योंकि आज के इस Article में हम आपको हमारा देश भारत की वर्तमान जनसंख्या की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ इससे संबंधित और भी कई चीजों की संक्षिप्त जानकारी देने का प्रयास करूँगी। उम्मीद करती हूँ, कि आज का यह आर्टिकल आपके लिए Helpful होगी।
आइए सबसे पहले हम जानते है, कि आखिकार
आबादी या जनसंख्या होती क्या है? What is Population in Hindi?
Jump To
किसी विशेष क्षेत्र, शहर, नगर, या देश में रहने वालों की संख्या ही जनसंख्या या आबादी कहलाती है।
किसी भी देश में कुल जनसंख्या/आबदी की पता लगाने हेतु जिस पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है। उसे हमलोग “जनगणना” (Census) के नाम से जानते है।
जनगणना वह प्रक्रिया है, जिसके तहत एक निश्चित समयांतराल पर किसी भी देश में एक निर्धारित सीमा मे रह रहे लोगों की संख्या, उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक जीवन से संबंधित आंकड़ों को एकत्रित कर, उसका अध्ययन किया जाता है; तथा संबंधित आंकड़ों को प्रकाशित किया जाता है।
हमारे भारतवर्ष में प्रत्येक दस वर्ष की अवधि में जनगणना की जाती है। जहां तक भारत में पहली बार जनगणना की बात की जाती है, तो हमें पता चलता है, कि सन् 1872 में गवर्नर-जनरल लॉर्ड मेयो के शासनकाल में भारत में पहली जनगणना की गई थी।
हालांकि देश की इस पहली जनगणना की प्रक्रिया को गैर-समकालिक रूप से पूरा किया गया। और सन् 1818 ई॰ में पहली बार पूरे देश में एक साथ जनगणना कराई गई।
परंतु अगर हम आजादी के बाद हमारे देश में पहली जनगणना की बात करते हैं, तो यह सन् 1951 ई० में हुई थी।
हमारे देश में पहली बायोमीट्रिक (Biometric) जनगणना सन् 2011 में की गई थी। जो आजादी या फिर कहे तो स्वतंत्रता के बाद की 7वीं और 1872 से अब तक की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी।
जैसा कि हम सभी जानते हैं, आज के आधुनिक युग में हमारी तकनीकी व्यवस्था (Technical System) इतनी विकसित (Develop) हो गई है, कि, आज के समय में हम बड़े से बड़े काम को भी तकनीकी यंत्रो (Technical Equipment) के सहारे कम समय में ही बहुत आसानी से कर लेते हैं।
Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai – 2023
आइए आज हम वर्ल्डमीटर (Worldometers) जो एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो हमें पूरे विश्व की लाइव जनसंख्या रिपोर्ट दिखाती है; इसके जरिए वर्तमान (2021) में भारत की जनसंख्या का जानकारी प्राप्त करते हैं।
Worldometers के अनुसार हमें यह पता चलता है, कि भारत की वर्तमान कुल जनसंख्या 1,380,004,385 यानी एक अरब 38 करोड़ के करीब है। हाँलाकि ये संख्या प्रतिदिन बदलती रहती है। जिसे worldometers.info नामक इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
जैसा कि हम जानते है, कि भारत के पास दुनिया के कुल भू-क्षेत्र का 2•4% भाग है, और समय में यहाँ विश्व की 17% जनसंख्या निवास करती है।
साथ ही हमें यह भी पता चलता है, कि जनसंख्या के दृष्टि से विश्वभर में चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है। जहाँ दुनिया के सम्पूर्ण आबादी का 17% जनसंख्या निवास करती है।
जनसंख्या से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
01. विश्व की जनसंख्या का कितना प्रतिशत भारत में रहता है?
Ans. विश्व की सम्पूर्ण आबादी का 17% जनसंख्या भारत में निवास करती है।
02. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी?
Ans. सन् 1872 ई० में भारत के अंदर पहली जनगणना हुई थी।
03. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन है?
Ans. उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
04. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?
Ans. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है।
05. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में सबसे बड़ा देश कौन है?
Ans. चीन जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में सबसे बड़ा देश है।
ये भी पढ़े :