Essay About Cat in Hindi । बिल्ली पर निबंध

बिल्ली पर निबंध (Essay About Cat in Hindi) : दोस्तों, आज मैं कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए बिल्ली पर निबंध लिखी हुँ। आज इस निबंध के माध्यम से मैं आप सभी को बिल्ली के बारे में काफी सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश करूंगी। तो आइए चलते है बिल्ली के बारे में कुछ रोचक तथ्य जाने।

Information About Cat in Hindi 100 Words

Jump To

अन्य पालतू पशुओं की तरह बिल्ली भी एक पालतू पशु है। इसका आकार अक्सर छोटा और मध्यम होता है। यह बहुत ही प्यारी और चंचल होती है। बिल्ली कई रंगों में पाई जाती है।

इसीलिए तो ज्यादातर लोग इसे पालना पसंद करते हैं। यह न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के अन्य कई देशों में पाई जाती है। बिल्ली (Essay on Cat in Hindi) को सभी देशों में पाला जाता है।

बिल्ली चूहे को पकड़ने में बड़ा ही तेज -तर्राक होती है और उन्हें चूहा खाना और दूध पीना बहुत पसंद है।खासकर चूहे को बिल्लियों से काफी डर लगता है,क्योंकि यह उन्हें दबोच कर खा जाती है।

Essay About Cat in Hindi in 250 Words

बिल्ली उन पालतू पशुओं में से एक है। जो सबसे ज्यादा पाली जाती है। बिल्ली न सिर्फ आज के आधुनिक युग में बल्कि वर्षों से इंसानों के घर की एक अभिन्न हिस्सा बन कर रही है, क्योंकि वर्षों से कई लोग इसे पालना पसंद करते हैं।

बिल्ली एक छोटी सी पालतू पशु है। परंतु ये काफी शरारती या फिर कहे तो चंचल प्रवृत्ति की होती है। बिल्ली सभी जगहों पर पाई जाती है। ये अक्सर काला, भूरा और सफेद रंगों में पाई जाती है। खासकर सफेद रंग की बिल्ली देखने में काफी प्यारी लगती है।

इनकी आंखें चमकीली होती है। बिल्ली की शक्ल(face) काफी हद तक बाघ से मिलती-जुलती है। जहां तक इसके शरीर की बात है तो इसके शरीर का आकार कुत्ते के बच्चे की जितनी होती है। बिल्ली की आंखें अक्सर भूरे रंग की होती है।

ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनो होती है। दूसरे शब्दों में कहे तो बिल्ली सर्वाहारी होती है। बिल्ली को पानी से नफरत होती है। बिल्ली के बच्चे के मुंह में 26 दातें होती है। जबकि एक वयस्क बिल्ली के मुंह में दांतो की संख्या 30 होती है। विभिन्न जगहों पर बिल्ली के प्रति लोगों की अलग-अलग धारणा है।

कई लोग इसे शुभ मानते हैं तो कई लोग इसे अशुभ भी मानते हैं। बिल्ली एक दिन में करीब 10 से 11 घंटे तक सोती है। अतः हम कह सकते हैं कि इसे सोना बहुत अच्छा लगता है। पश्चिमी सभ्यता के लोग अन्य क्षेत्रों के अपेक्षा इसे ज्यादा संख्या पालते हैं। बिल्ली न सिर्फ शांत प्रवृत्ति बल्कि कुछ बिल्लियां खतरनाक भी होती है।

Long type Essay on Cat in Hindi in 750 Words

बिल्ली दुनिया के विभिन्न भागों में पायी जाने वाली पालतू पशुओं में से एक है। यह हमेशा से लोगों की पसंदीदा पालतू पशुओं में से एक रही है। जिस घर में बिल्ली होती है,उस घर में तो चूहा दूर-दूर तक नजर नहीं आती है।

इसे सोना बहुत पसंद है। इस बात की पता हमें इससे लगती है,क्योंकि यह पूरी एक दिन में 12 से 16 घंटे नींद लेती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि यह आलसी नहीं होती है। बल्कि बहुत ही फुर्तिली होती है। अगर मैं काफी संख्या में बिल्ली वाली जाने वाली क्षेत्रों की बात करूं तो उनमें उत्तरी अमेरिका और यूरोप का स्थान प्रमुख है।

बिल्ली की शारीरिक बनावट (Body Shape of Cat)

वैसे तो बिल्ली की शरीर का बनावट अन्य जीवो की तरह ही होती है। परंतु कुछ तथ्य ऐसे भी है जो अन्य पशुओं की तुलना में भिन्न होती है। बिल्ली (Cat Essay in Hindi) की दो आंखें होती है। जो चमकीली और भिन्न-भिन्न रंगों वाली होती है।

इनकी आंखे इतनी तेज होती है कि इन्हें रात में भी साफ-साफ दिखाई देता है। इन के चार पैर होते हैं। साथ ही इनके दांत और पंजा काफी तेज होती हैं,क्योंकि इनके पंजों में नुकीली नाखून होती है। जो इन्हें शिकार करने में काफी मदद करती है।

इनके दोनों कान इतने तेज होते है कि यह काफी धीमी आवाज को भी सुनने में सक्षम होती है। बिल्ली के मुंह के दोनों भागो में मुंछे होती है। जो देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके शरीर पर पाए जाने वाले बाल काफी छोटे-छोटे और नरम या फिर के लिए तो कोमल होते हैं।

बिल्ली के शरीर की पेशियाँ इतनी नरम,लोचदार या उछलदार होती है कि काफी ऊंचे स्थानों पर से अगर ये गिर जाती है तो इन्हें चोट नहीं लगती है। इतना ही नहीं अपने मांसपेशियों के लचीले होने के कारण यह लंबी छलांग भी लगा पाती है। बिल्ली के पैर की निचले हिस्से की चमड़ा कुछ ज्यादा ही मोटी होती है। यही कारण है कि जब ये चलती है तो आवाज नहीं होती है।

बिल्ली की जीवनचर्या (Life Course of Cat)

साधारणतः कहुँ तो बिल्ली भी अन्य पालतू पशुओं की तरह ही अपना जीवन व्यतीत करती है। बिल्ली (Essay About in Hindi) दिन और रात मिलाकर कुल 12 से 14 घंटे नींद लेती है। जिससे यह स्पष्ट हो जाती है कि इन्हें सोने में बड़ा मजा आता है।

सोने के अलावा जो समय होती है। उसमें बिल्ली या तो अपना शिकार की खोज में घूमती है या फिर इधर-उधर उछल कूद करती है। इसके पसंदीदा भोंजनो में चूहा, दूध, मांस, रोटी, मछली आदि प्रमुख मानी जाती है। पालतू बिल्ली हमेशा लोगों की भावनाओं को समझ जाती है।

इतना ही नहीं बल्कि अपनी आवाज (म्याऊ, म्याऊ) से लोगों के सामने ये अपना इच्छा भी व्यक्त करती है। जबकि ठीक इसके विपरीत जंगली बिल्ली काफी खतरनाक और अजीब होती है। इन्हे पालतू रूप में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। बिल्ली की सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि ये हमेशा पूंछ हिलाकर ही अपने खुश होने का इजहार करती हैं।

बिल्ली की नस्ले (Breeds of Cat)

अगर मैं दुनिया भर में पाई जाने वाली बिल्ली की प्रजातियों की बात करूं तो विश्व में कुल मिलाकर बिल्ली की 37 प्रजातियाँ पाई जाती है। जिनमें से कुछ इस प्रकार है – जैगुआर, तेंदुआ, कागर, आमुर बाघ, हिम तेंदुआ, सिंह, बाघ, चीता, जैकबिता, फेलिस, कैटोपुमा, प्रोफेलिस, स्वैम्प कैट, एशियन सरप वाइल्ड कैट आदि।

निष्कर्ष (Conclusion)

जैसा कि हम सभी जानते हैं बिल्ली (Cat in Hindi) सदियों से दुनिया भर में काफी लोकप्रिय जीवो के रूप में अपना प्रमुख स्थान रखती है। परंतु आज कई ऐसे समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे बिल्लियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यही कारण है कि आज बिल्ली की कुछ प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है। अतः हमें इसकी संरक्षण के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए ,ताकि सदा यह हमारे जीवन की अभिन्न हिस्सा बनी रहे।

10 Points About Cat in Hindi

  • बिल्ली एक छोटी सी पालतू पशु होती है।
  • यह पूरी दुनिया में पाई जाने वाली पालतू पशुओं में से एक है।
  • बिल्ली मांस,मछली,रोटी, दूध आदि सभी तरह की खाना खाती है। यही कारण है कि इसे सर्वाहारी का दर्जा दिया गया है।
  • बिल्ली की दो आंखें होती है जो काला ,भूरा आदि रंगों में होती है।
  • बिल्ली के पंजों के नाखून काफी नुकीले होते है।
  • बिल्ली के शरीर का बाल काफ़ी मुलायम होता है।
  • बिल्ली कई रंगों जैसे-सफेद,काला, भूरा आदि रंगों में पाई जाती है।
  • ये न सिर्फ काफी ऊंची छलांग लगा सकती है बल्कि ये काफी तेज गति से दौड़ भी सकती है।
  • बिल्ली की एक मूंछ भी होती है।
  • बिल्ली की एक मध्यम लंबाई की पुंछ होती है।

बिल्ली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • उत्तरी अमेरिका बिल्ली पाले जाने के संबंध में दुनिया में अग्रणी देश है।
  • उत्तरी अमेरिका और भारत ऐसे देश है जहां काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है।
  • बिल्ली दुनिया में सबसे अधिक पाली जाने वाली पशुओं में से एक है।
  • जब कभी भूकंप आती है तो बिल्ली को भूकंप आने के 10 मिनट पहले ही आभास हो जाती है, क्योंकि ये कंपन को भापने आगे होती है।
  • बिल्ली की मांसपेशियां काफी लचीली होती है। यही कारण है कि ये अपनी ऊंचाई से 7 गुना ऊंची छलांग लगा सकती है।
  • बिल्ली के मरने पर प्राचीन मिस्र के लोग भौं का शेविंग करवा के शोक मनाते थे।
  • बिल्ली को घास लाल दिखाई देते हैं, क्योंकि वे रंग पहचानने में सक्षम नहीं होती है।
  • बिल्ली घोर अंधेरी रात में भी साफ-साफ देख पाती है, क्योंकि इसके आंखों की रोशनी काफी तेज होती है।
  • अपने शरीर के लचीला होने के कारण यदि बिल्ली 65 मीटर की ऊंचाई से भी गिरती है तो उन्हें चोट नहीं आती है।
  • बिल्ली के मुंह के दोनों तरफ की मूछों में बालों की संख्या 12-12 होती है।
  • इंसानों की तुलना में बिल्ली की सूंघने की शक्ति 14 गुना अधिक होती है।
  • कुछ ऐसे पदार्थ है जो बिल्ली के लिए जहर का काम करती है।उन पदार्थों में प्याज,चॉकलेट, अदरक, कच्चा आलू, लहसुन,टमाटर आदि आते हैं।
  • इंसानों की तुलना में बिल्ली के शरीर में 24 हड्डियां अधिक होती है।
  • करीब 40 लाख बिल्ली प्रत्येक वर्ष एशिया(चीन) के लोग खा जाते हैं।
  • बिल्ली अपने पूरे जीवन काल का 70% हिस्सा सोने में गुजार देती है।
  • जापान ,ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ऐसे राष्ट्र है,जहां बिल्ली को शुभ माना जाता है।
  • उत्तरी अमेरिका में 63 मिलियन कुत्ते की तुलना में 73 मिलियन बिल्ली है।
  • बिल्ली अपने मुंह से करीब 100 प्रकार की आवाज निकाल सकती है।
  • सामान्य बिल्ली का जीवनकाल मात्र 12 से 15 वर्षों की होती है।
  • एक कोट करीब 24 बिल्लियों की खाल मिलाकर बनाई जाती है।
  • सामान्य बिल्ली एक बार में 4 से 6 बच्चे को जन्म देती है।
  • इंसानों की तुलना में बिल्ली की धड़कन 1 मिनट में 110-140 बार धड़कती है।
  • बिल्ली के पूरे शरीर में केवल पंजों पर ही पसीना आता है।
  • डर्की नामक एकमात्र बिल्ली ऐसी थी,जिसने अपने पूरे जीवन काल में 420 बच्चे पैदा किए थे।
  • दो तिहाई समय बिल्ली अपने पूरे दिन का सोने में बिताती है।

Read More :